{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
लोरमी और मुंगेली विकासखंड की 6 महत्वपूर्ण सड़कों का होगा कायाकल्प
मुंगेली | छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेस-4 के अंतर्गत मुंगेली जिले के लिए स्वीकृत 06 महत्वपूर्ण सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। जशपुर नगर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर की 774 सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास की नई क्रांति का आगाज किया। मुंगेली जिले के कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित इस वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी सम्मिलित हुए। जिले में स्वीकृत इन सड़कों की कुल लंबाई लगभग 9.65 किलोमीटर है, जिनके निर्माण और रखरखाव पर शासन द्वारा 9.41 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से जिले की 1,700 से अधिक बसाहटों के लोगों को बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि सड़कों का जाल बिछने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचना आसान होगा। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सुगम सड़कों से किसानों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों तक ले जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाला कदम बताया। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। स्वीकृत सड़कों में लोरमी विकासखंड के अंतर्गत टी-010 एसएच-8 मेन रोड से कंसरा (2.50 किमी) और दाधीपारा खास से नथेलापारा (1.50 किमी) शामिल हैं। वहीं मुंगेली विकासखंड के अंतर्गत गोपतपुर से बिंझौरी (0.95 किमी), मेन रोड दाबो से बहरपुर (01 किमी), गीधा चातरखार बायपास से बरबसपुर (2.10 किमी) और बिलासपुर-मुंगेली रोड से चितवाकापा (1.60 किमी) तक सड़क निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज और जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सूर्यवंशी ने बताया कि इन परियोजनाओं में निर्माण लागत के साथ-साथ भविष्य का मेंटेनेंस खर्च भी शामिल है, जिससे सड़कों की दीर्घकालिक उपयोगिता बनी रहेगी। इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में सामाजिक और आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
