मुंगेली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुंगेली जिले के सेवा सहकारी समिति निरजाम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की मंगलकामना के लिए 108 ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा सेतगंगा मंडल के अध्यक्ष श्री ओम सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस देश भर में सेवा, समर्पण और जनसेवा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के ओजस्वी नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, साथ ही किसानों और आम नागरिकों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता और कृषि से जुड़े कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से समिति प्रबंधक निरजाम सोसाइटी बंशी साहू, ऑपरेटर पुष्पेंद्र यादव, और किसान कोमलराम साहू तथा उदयराम यादव शामिल रहे।
इस पूरे आयोजन का आधिकारिक पंजीयन क्रमांक 1084 दर्ज किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों और किसानों ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
