मुंगेली / नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पांडे द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात नगर पालिका के सभी पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शहर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से मुंगेली शहर में वर्तमान में उत्पन्न जल संकट की गंभीर स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को रखते हुए जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि शहर में जल संकट के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे तथा विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।
इस अवसर पर पार्षद रोशन सोनी, आयुष शुक्ला, सत्तू ठाकुर, निमेष देवांगन, नारद देवांगन, अजय साहू, सूरज यादव, कुलदीप, रवि कोसल एवं अनु साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
