मुंगेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा जिला मुंगेली द्वारा बुधवार को परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड पर विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन लोकसभा में कांग्रेस और समूचे विपक्षी दलों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध किए जाने के खिलाफ किया गया, जिसके दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
महिलाओं के अधिकारों में कांग्रेस बनी बाधा: दीनानाथ केशरवानी
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह ऐतिहासिक अधिनियम लाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा की तरह इस बार भी महिलाओं के साथ छल किया है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की है।
कांग्रेस का इतिहास मातृशक्ति को अपमानित करने का: राकेश साहू
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने इस अधिनियम का विरोध कर महिला सशक्तिकरण की राह में रोड़ा अटकाया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक मातृशक्ति के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है।
हक छीनने का काम कर रही कांग्रेस: दीपिका कौशिक
जिला महामंत्री श्रीमती दीपिका कौशिक और जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को उनका 33 प्रतिशत आरक्षण का हक मिलना ही चाहिए। कांग्रेस ने केवल महिलाओं के हक छीनने का काम किया है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
इस जन आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य गिरीश शुक्ला, राजेंद्र वैष्णव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शैलेष पाठक, जनपद अध्यक्ष (पथरिया) चित्ररेखा जांगड़े, नगरपालिका उपाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्रा, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, यश गुप्ता, राजेंद्र साहू, घनेंद्र राजपूत, राजेश्वर सिंह टंडन, नारायण वर्मा, तामेश्वर साहू, दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, पियूष साहू, अरविंद सोनी, पंकज सिंह ठाकुर, रोशन सोनी, वासुदेव देवांगन और ललित राजपूत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला मोर्चा से अंजना जायसवाल, रत्नावली कौशल, सरस्वती सोनी, श्वेता सोनी, यशोदा यादव, रितिमा लाल और कामिनी साहू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान जुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, ग्रामीण मंडल और अन्य प्रकोष्टों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। उक्त प्रदर्शन की विस्तृत जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शरण यादव ने दी।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
