{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
मुंगेली। शहर के सबसे व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र ‘गोल बाजार’ में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बिजली के खंभे पर लगे जंक्शन बॉक्स में अचानक भीषण शॉर्ट सर्किट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोल बाजार स्थित मशहूर जैन चाट भंडार के ठीक सामने लगे बिजली के खंभे से अचानक पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं और देखते ही देखते बॉक्स से आग की चिंगारियां निकलने लगीं।
जैन चाट भंडार के पास लगे इस खंभे से जब तेज धमाकों के साथ चिंगारियां गिरने लगीं, तो आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में जंक्शन बॉक्स से काला धुआं निकलने लगा, जिससे पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका और डर फैल गया।
हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। गनीमत रही कि चिंगारियों ने किसी बड़े हादसे का रूप नहीं लिया, अन्यथा पास में स्थित दुकानों और लकड़ी के ढांचों की वजह से आग तेजी से फैल सकती थी। दुकानदारों का कहना है कि इस जंक्शन बॉक्स में तारों का जाल फैला हुआ है, जिसकी शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन रखरखाव के अभाव में आज यह स्थिति निर्मित हुई। गोल बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में खुले और जर्जर बिजली के बॉक्स किसी बड़े खतरे को दावत दे रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार के सभी पुराने और जर्जर बिजली के बॉक्स बदले जाएं,तारों के झूलते जाल को व्यवस्थित किया जाए,नियमित अंतराल पर बिजली उपकरणों की जांच की जाए|बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और सुधार कार्य शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
