{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
भिलाई (छत्तीसगढ़): स्टील सिटी भिलाई के नेहरू नगर क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नगर निगम की एक टीम ने कार्रवाई करते हुए ‘योगा गार्डन’ में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा को कथित तौर पर खंडित कर दिया। इस घटना के बाद न केवल स्थानीय निवासियों में बल्कि हिंदू संगठनों में भी जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,यह पूरी घटना नेहरू नगर के एलिजियम के पास सर्विस लेन स्थित योगा गार्डन की है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम अचानक मौके पर पहुंची। बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के, निगम के कर्मचारियों ने वहां स्थापित हनुमान जी की छोटी प्रतिमा को सब्बल और अन्य औजारों से प्रहार कर उखाड़ दिया। इस प्रक्रिया में प्रतिमा के खंडित होने की खबर जैसे ही फैली, आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होने लगे।
असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हुई थी स्थापना
स्थानीय नागरिकों का पक्ष है कि योगा गार्डन के इस हिस्से में लंबे समय से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता था। लोग यहां बैठकर नशा करते थे और गार्डन की गरिमा खराब हो रही थी। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और स्थान को पवित्र बनाए रखने के उद्देश्य से निवासियों ने वहां हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की थी। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि प्रशासन को यदि अतिक्रमण हटाना ही था, तो इसके लिए किसी अन्य दिन का चयन किया जा सकता था, लेकिन हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही इस तरह की ‘असंवेदनशील’ कार्रवाई करना धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार है।
घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते योगा गार्डन एक विरोध प्रदर्शन के केंद्र में तब्दील हो गया। आक्रोशित भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ सुपेला थाने पहुंची और थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पवित्र प्रतिमा को खंडित किया है, उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
