मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली के अंतर्गत संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। भाजपा जिला मुंगेली द्वारा श्री ओम सिंह को किसान मोर्चा सेतगंगा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। श्री ओम सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर स्थानीय नेताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

समर्थकों का मानना है कि ओम सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा सेतगंगा मंडल में पार्टी को मजबूती मिलेगी और किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
संगठन के प्रति आभार :सबसे पहले मैं भारतीय जनता पार्टी के जिला नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताकर किसान मोर्चा सेतगंगा मंडल के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हमारा मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना होगा। मैं पूरी निष्ठा के साथ किसानों के हित में कार्य करूँगा।”

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
