मुंगेली। स्थानीय कांग्रेस भवन में आज शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहर अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की नई टीम का उत्साहवर्धन करते हुए सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला और बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान कांग्रेस के सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को दोहराया गया।

वरिष्ठ नेताओं ने भरा जोश
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने नई टीम को बधाई दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी,पूर्व मंडी अध्यक्ष आत्मासिंह क्षत्रिय,पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा एवं श्याम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया| वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदईया, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव ललित सोनी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिला यादव महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नूरजहां खान और पूर्व पार्षद श्री निवास सिंह ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया।
साथ ही शहर कांग्रेस कमेटी की नई टीम से कोषाध्यक्ष राहुल रूपवानी, उपाध्यक्ष राखी तिवारी, आनंद सोनी, जलेश्वर यादव, सूरज मंगलानी, आरिफ खोखर, श्रवण सोनकर, महामंत्री जग्गू ठाकुर, नीरज यादव, एहसान अली, मनोज सोनकर, निधि पौराणिक, दिनेश पाण्डेय, सजल यादव, किशोर बैरागी, सचिव वैभव ताम्रकार, राम तरलेजा , शिवम साहू, प्रतिभा कोशले, अंजुम मसीह, आशीष गोयल, कार्तिक बंजारा, राजू सोनी, संतोष श्रीवास्तव, गोकुल देवांगन एवं कार्यकारिणी सदस्य अरुण मल्लाह, धन्नु साहू, मुकेश जायसवाल, गौरव सिंह ठाकुर, पुष्पराज निर्मलकर, पुरुषोत्तम सेन सहित उर्मिला यादव, नूरी खान, नवसाद खान, राजा माणिक, बलराम यादव, जय सोनी, राजेश सोनी, दादू मल्लाह, काकू पठान, अजय साहू, रवि कोशले, संजय चंदेल, टीपू खान, हीरा दास मानिकपुरी, रमेश राजपूत और मनोज कुमार,सागर सोनी, राजा माणिक, मनोज कुमार, nikhil साहू जैसे अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
