अहिंसा परमो धर्म के नारों से गुंजायमान हुआ शहर पाँच दिनों तक बहेगी भक्ति की गंगा
मुंगेली / जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कार्यक्रमों का भव्य शुभारंभ आज अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
भक्तिमय मार्ग और श्रद्धालुओं का उत्साह
प्रभात फेरी का शुभारंभ जैन श्वेतांबर मंदिर से हुआ भगवान के जयकारों और भक्ति गीतों की गूँज के साथ यह प्रभात
जैन श्वेतांबर मंदिर से प्रारम्भ होकर गोल बाजार,बालानी चौक, पड़ाव चौक, पानी टंकी होते हुए वापस जैन श्वेतांबर मंदिर में प्रभात फेरी का समापन हुआ |
प्रभात फेरी में सबसे खास बात युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। पारंपरिक परिधानों में सजे श्रद्धालु हाथों में धर्म ध्वजा लिए और प्रभु महावीर के संदेशों का उद्घोष करते हुए चल रहे थे।
नवकारसी का आयोजन
प्रभात फेरी के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए कोटड़िया भवन में ‘नवकारसी’ (अल्पहार) की सुंदर व्यवस्था की गई थी। समाज के वरिष्ठ जनों ने युवाओं के इस उत्साह की सराहना की और महावीर स्वामी के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
आगामी कार्यक्रम: 31 मार्च को होगा प्रसाद वितरण
महोत्सव की समितियों द्वारा जानकारी दी गई कि उत्सव का क्रम निरंतर जारी रहेगा। इसी कड़ी में आगामी 31 मार्च को ओसवाल भवन में भव्य महावीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमियों से इन कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
