पूर्व जिलाध्यक्ष, अपनी बुलंद आवाज और सक्रिय नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं
अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेहरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति से, प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदा की अनुमति से किसान कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं राममोहन वर्मा के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से मुंगेली जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आत्मा सिंह क्षत्रिय को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी की लहर है।
आत्मा सिंह क्षत्रिय लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। कॉलेज जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे क्षत्रिय अपनी बेबाक और बुलंद आवाज के लिए जाने जाते हैं। वे पहले जिला अध्यक्ष के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं।
किसानों और आम जनता के मुद्दों को हमेशा मजबूती से उठाने वाले आत्मा सिंह क्षत्रिय को एक दमदार और जुझारू नेता के रूप में पहचाना जाता है। प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं के भी वे विश्वासपात्र माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि आत्मा सिंह क्षत्रिय के प्रदेश महासचिव बनने से किसान कांग्रेस को प्रदेश में नई मजबूती मिलेगी और किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।


The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
