मुंगेली जिले के लिए गौरव की बात है कि कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और जुझारू युवा नेता इंद्रजीत सिंह कुर्रे को छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खेहरा और राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति से की गई है।
इस नियुक्ति में प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदा की स्वीकृति के बाद आदेश जारी किया गया। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार और राममोहन वर्मा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति प्रभावी हुई है।
इंद्रजीत सिंह कुर्रे लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और किसानों तथा आम लोगों के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।
उनकी नियुक्ति से मुंगेली जिले सहित पूरे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि इंद्रजीत सिंह कुर्रे के नेतृत्व में किसान कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।


The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
