मूंगेली में घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन और शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता पड़ाव चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द ही गैस सिलेंडर के दाम कम नहीं किए तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में श्याम जायसवाल, रघुराज , स्वतंत्र मिश्रा, अरविंद वैष्णव, संजय जायसवाल, संजय ठाकुर, संजय यादव, इंद्रजीत कुर्रे, आरिफ खोखर, सूर्यपाल गर्ग, जम्मू ठाकुर, नौशाद खान, विष्णु खंडे, दिलीप सोनी, रवि कोशले , सूरज यादव, मकबूल खान, मंजू शर्मा, मनोरमा गुप्ता, ललित सोनी, नूरजहां बेगम, निधि पुराणिक, वैशाली सोनी, आराधना तिवारी, साधना वर्मा, वैभव ताम्रकार, शिवम जायसवाल, जय सोनी, बलराम यादव और मुमताज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
