मुंगेली/स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय अटल परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा मिष्ठान वितरण किया गया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है।
आजादी के मूल्यों, लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, गिरीश शुक्ला, शैलेष पाठक, जय प्रकश मिश्रा,लोकनाथ सिंह,संजय वर्मा, सुनील पाठक,द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, कोटू दादवानी, मिट्ठूलाल यादव आदि भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी
रामशरण यादव द्वारा दिया गया.

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
