मुंगेली/ नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दही हांडी फोड़ आयोजन समिति द्वारा आगामी 5 सितंबर, शनिवार को एक विशाल शोभायात्रा और दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर समाज के युवाओं और समिति के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन की कड़ी में समिति के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमंत्रित किया है। इस भव्य उत्सव की शुरुआत दोपहर 12 बजे नया बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से होगी, जहां से निकलने वाली शोभायात्रा में भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी, पहली बार प्रस्तुत होने वाला विशाल गुदरूम बाजा, धुमाल बैंड, पारंपरिक रावत नर्तकों की टोलियां और सुसज्जित हरि कीर्तन मंडलियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह शोभायात्रा पड़ाव चौक, पुराना बस स्टैंड और दाऊपारा जैसे नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आगर खेल परिसर पहुंचेगी। अपने दूसरे वर्ष में प्रवेश कर रहे इस रोमांचक दही हांडी फोड़ कार्यक्रम में जिले सहित प्रदेशभर की गोविंदा टोलियां हिस्सा लेंगी और ऊंचाई पर बांधी गई दही हांडी को फोड़ने के लिए 25 हजार रुपये के प्रथम पुरस्कार के लिए अपना शक्ति, संतुलन और टीमवर्क प्रदर्शित करेंगी। इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले और भिलाई नगर विधायक व एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव (अध्यक्षता) शामिल होंगे, जिनके साथ जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केसरवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व प्रत्याशी थानेश्वर साहू व संजीत बनर्जी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव व अशोक चंद्राकर, स्वतंत्र मिश्रा, सौरभ बाजपेई, दीपक गुप्ता तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सोमनाथ यादव, पूर्व महापौर रामशरण यादव और पांच राज महासमिति के अध्यक्ष धनीराम यादव जैसे अनेक राजनीतिक व सामाजिक दिग्गज उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रशासनिक एवं सामाजिक अधिकारियों में अपर कलेक्टर गिरधारी लाल यादव, नायब तहसीलदार प्रकाश यादव व हरीशचन्द्र यादव, उप अभियंता विद्यानंद यादव, थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव व शोभा यादव, से.नि. प्राचार्य आई.पी. यादव, लोरमी राज अध्यक्ष मोतीराम यादव, वरिष्ठ व्याख्याता महादेव यादव और पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष त्रिभुवन यादव सहित स्थानीय गौंटिया, देवान और पार्षदगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संयोजक व पार्षद सूरज यादव, अध्यक्ष सुरेंद्र (लल्ला) यादव, उपाध्यक्ष राहुल विक्की यादव, सचिव हरिश्चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव और सहसंयोजक विजय यादव के नेतृत्व में यादव समाज के युवा तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और उन्होंने समस्त नगरवासियों से इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
