मुंगेली / जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के जन्मदिन के अवसर पर मुंगेली जिले में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों और आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसके तहत दिनभर कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस पूरे आयोजन की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे बस स्टैंड महामाया द्वार पथरिया से होगी, जिसे नगर कांग्रेस पथरिया द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे बावली में नेत्रराम साहू द्वारा जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, तथा दोपहर 1:30 बजे सरगांव बस स्टैंड पर नगर कांग्रेस सरगांव द्वारा कार्यक्रम संपन्न होगा। इसी क्रम में दोपहर 3:00 बजे नेहरू चौक मुंगेली में संजय यादव एवं सूरज यादव द्वारा तथा दोपहर 3:10 बजे मंडी प्रांगण में लोरमी ब्लॉक एवं डिंडौरी ब्लॉक द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 3:20 बजे पड़ाव चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली ग्रामीण के रघुराज सिंह द्वारा और दोपहर 3:30 बजे लोरमी तिराहा पर ठाकुर द्वारा कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:40 बजे दाऊपारा चौक पर दिलीप बंजारा एवं श्रवण सोनकर द्वारा कार्यक्रम रखा गया है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर शाम 4:00 बजे जिला अस्पताल मुंगेली में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदैव्या के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं फल वितरण का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात शाम 4:20 बजे पुराना बस स्टैंड पर महिला कांग्रेस द्वारा, शाम 4:30 बजे बलानी चौक पर संजय जायसवाल एवं अरविंद वैष्णव द्वारा, और शाम 4:40 बजे कांग्रेस भवन मुंगेली में स्वतंत्र मिश्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे जरहागांव बस स्टैंड पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव द्वारा कार्यक्रम संपन्न होगा, और शाम 6:30 बजे से निवास अवंतिका फ्यूल्स पथरिया में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली एवं समस्त कार्यकर्ता गण की ओर से सभी क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर घनश्याम वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने का आग्रह किया गया है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
