मुंगेली / एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद रोशन सोनी ने जनसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए लगभग 15 वर्षों से बंद पड़े हैंडपंप की जांच करवाकर उसमें नई मोटर डलवाकर पुनः चालू कराया। लंबे समय से बंद पड़े इस हैंडपंप के चालू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल है तथा नागरिकों ने पार्षद की इस पहल की सराहना की।
वार्ड के नागरिकों ने पार्षद रोशन सोनी को सक्रिय, शिक्षित एवं समझदार जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने जल संकट के समय लोगों की मूलभूत आवश्यकता को प्राथमिकता देकर सराहनीय कार्य किया है।
शिक्षक पिंटू सोनी ने इस पहल को दूरदर्शी एवं वैज्ञानिक सोच का परिचायक बताया। वहीं शिक्षक संतोष यादव ने पार्षद रोशन सोनी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि का होना वार्डवासियों के लिए सौभाग्य की बात है।

इस कार्य के लिए नगर पालिका के सीएमओ होरी सिंह का भी विशेष आभार व्यक्त किया गया। पार्षद ने बताया कि सीएमओ द्वारा तत्काल जल सामग्री उपलब्ध कराने एवं आवश्यक व्यवस्था कराने से यह कार्य शीघ्र संभव हो सका।
जल संकट की गंभीरता को देखते हुए पार्षद रोशन सोनी ने वार्डवासियों से अपील करते हुए कहा कि ग्रीष्मकाल में जल संकट विकराल रूप लेता जा रहा है, इसलिए सभी नागरिक पेयजल का दुरुपयोग न करें। उन्होंने कहा कि जिनके घरों में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है, वे वर्षा जल संचयन (वॉटर हार्वेस्टिंग) प्रणाली अवश्य बनवाएं। यदि किसी नागरिक को इसमें किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें, ताकि शासन की योजना के तहत आवश्यक सहयोग देकर व्यवस्था शुरू करवाई जा सके।
पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा वार्डवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
