{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
मुंगेली। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव चौक में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मामूली पैसों के विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक युवक पर लोहे के चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
विवाद और हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र वार्ड सारथीपारा निवासी राजाराम सारथी (43 वर्ष) रोज की तरह पड़ाव चौक में ठेला लगाकर फल्ली बेचने का काम कर रहे थे। उनका पुत्र राहुल सारथी भी दुकान में उनकी मदद कर रहा था। 18 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे राहुल दुकान पर मौजूद था। रात लगभग 8 बजे मोहल्ले के ही आलोक सारथी ने सूचना दी कि राहुल पर सोमनाथ साहू ने लोहे के चापड़ से सिर और गले में गंभीर वार कर दिया है।
लेन-देन बना विवाद की वजह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई और घायल राहुल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मोबाइल के पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोमनाथ साहू उर्फ केसरिया (27 वर्ष), निवासी देवगांव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कार्तिकेयश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली), प्र.आर. मनोज ठाकुर, आर. गिरीराज सिंह, विकास ठाकुर, योगेश यादव और अजय चन्द्राकर की मुख्य भूमिका रही।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
