मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस ने मुंगेली जिले में संगठन को विस्तार देते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के आदेशानुसार श्रीमती अनीता विश्वकर्मा को मुंगेली शहर का कार्यकारी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने विश्वास जताया है कि अनीता विश्वकर्मा कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर चलते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगी।
नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष को विशेष रूप से महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष करने और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि वे समय-समय पर जिला स्तर की गतिविधियों की जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस को साझा करेंगी।
मुंगेली शहर में अनीता विश्वकर्मा की नियुक्ति के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में शहर में महिला कांग्रेस और अधिक सक्रिय होकर उभरेगी।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
