मुंगेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के तहत एस एल एस एकेडमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुंगेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ नगर में जुलूस निकाला।

विद्यालय के प्राचार्य श्री दिलीप ताम्रकार के निर्देशन में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को राष्ट्रप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।


तिरंगा यात्रा में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
