संस्कृत भारती की ओर से ग्राम विचारपुर में संस्कृत विषय को लेकर एक विशेष प्रेरणात्मक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जगाना और उसके महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में गणित व्याख्याता पी.के. घिर्रे, टीकाराम अंचल और सलीम राज की विशेष उपस्थिति रही।
संस्कृत ही भारतीय संस्कृति का आधार: डॉ. रामबाबू मिश्र
इस अवसर पर जनपद मुंगेली के संस्कृत भारती संयोजक डॉ. रामबाबू मिश्र ने संस्कृत भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और ज्ञान की समृद्ध परंपरा का मुख्य आधार है। उन्होंने “संस्कृत, संस्कार और संसार—यही परिवार है” की भावना को समझाते हुए संस्कृत के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” के भाव का विस्तार से उल्लेख किया।
डॉ. मिश्र ने बच्चों को संस्कृत विषय का अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इसके अध्ययन से भाषा-ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों की गहरी समझ विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने, अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा की उपयोगिता और सर्वांगीण विकास पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में संस्कृत भाषा की उपयोगिता और उसकी भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज में संस्कृत के प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्राचीन भाषा से जोड़ने के लिए अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
