मुंगेली/ जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। सूरीघाट निवासी महितोष बंजारा ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटवाने और पुनः पुराने मीटर लगवाने की मांग की है।
क्या है मामला?
महितोष बंजारा ने कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में दिए आवेदन में बताया कि उनके घर में हाल ही में बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाया गया है। उपभोक्ता का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली की खपत सामान्य से काफी अधिक दिखाई दे रही है, जिसके चलते बिजली बिल भी अत्यधिक आ रहा है। इस अनियंत्रित बिल से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है और वे काफी परेशान हैं।
पूर्व में भी लगा चुके हैं गुहार
उपभोक्ता ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पूर्व में भी 21 जुलाई 2026 को जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन (टोकन क्रमांक 18533) दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कलेक्टर से की मांग
महितोष बंजारा ने कलेक्टर से पुनः गुहार लगाते हुए आग्रह किया है कि उनके मामले को गंभीरता से लेते हुए स्मार्ट मीटर की तत्काल जांच कराई जाए। यदि मीटर में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसे हटाकर पुनः पुराना बिजली मीटर स्थापित करने की कृपा की जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
