मुंगेली / छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, महान समाज सुधारक एवं जनसेवा की प्रतिमूर्ति ममतामयी मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उन्हें सादर नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित, पीड़ित और जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध कड़ा संघर्ष करते हुए जनसेवा को अपने जीवन का मुख्य ध्येय बनाया। उनका त्याग, संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणादायी विरासत सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी।
कार्यक्रम में सेवादल के अध्यक्ष दिलीप बंजारा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वैष्णव, जीतू श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरीफ खोखर, जलेश यादव सहित राजेंद्र यादव, नासिर खान, नौशाद खान, विष्णु खांडे, मुकेश जायसवाल, भूपेंद्र देवांगन, शत्रुघ्न निषाद, अरविंद बंजारा, विवेक माणिक, विनेश कुमार, और भुवन यादव समेत समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे और ममतामयी मिनीमाता जी को शत्-शत् नमन किया।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
