मुंगेली/नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत गौवंश की सुरक्षा और उनके बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कार्य का शुभारंभ हुआ। रेहूंटा गांव मार्ग पर स्थित गौशाला में शेड निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने भूमि पूजन किया। इस निर्माण कार्य के साथ ही अब गौवंश को भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में उचित आश्रय मिल सकेगा।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने अपने विशेष मद से 9 लाख 53 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है। अध्यक्ष का मानना है कि शहर में गौवंश के लिए सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फंड की कमी इस कार्य में आड़े नहीं आएगी और गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा।

गुणवत्ता के प्रति सख्त निर्देश
भूमि पूजन के पश्चात अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार आनंद मिश्रा और संबंधित इंजीनियर को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए और इसमें गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया ताकि काम मजबूत और टिकाऊ हो।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
विनय चोपड़ा,पार्षद,मकबूल खान,पार्षद प्रतिनिधि,राजेश छेदइया,धीरज पाण्डेय,आनंद मिश्रा,ठेकेदार,बबलू गौशाला शेड के निर्माण से अब रेहूंटा मार्ग के आसपास रहने वाले गौवंश को एक सुरक्षित और व्यवस्थित छत नसीब होगी,जिससे स्थानीय लोगों ने भी नगर पालिका अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
