{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"square_fit":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
कोंडागांव/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महज दो सोने की अंगूठियों और कुछ नकदी के लालच में एक परिचित ने टेंट कारोबारी सुरेश चौहान की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी पर ले जाकर एक खेत में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
11 अप्रैल से लापता थे कारोबारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक सुरेश चौहान (53 वर्ष) बीते 11 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थे। उनके भाई महेश चौहान ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और शहर के लगभग 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

खून से सनी स्कूटी ने खोला राज
जांच के दौरान पुलिस को विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
वारदात का खौफनाक मंजर
आरोपी सुरेश देवांगन ने बताया कि उसने सोने की अंगूठी और कैश के लालच में सुरेश चौहान को अपने घर बुलाया था। वहां उसने लोहे के खल-बट्टे (मूसल) से सुरेश चौहान के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत छिपाने के उद्देश्य से वह शव को अपनी स्कूटी पर लादकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत में ले गया और वहां मिट्टी के ढेर में दफना दिया।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से कारोबारी का अर्ध नग्न शव बरामद किया।लूट की 2 सोने की अंगूठियां और 1000 रुपये नकद बरामद किए।हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का मूसल और स्कूटी जब्त की। पुलिस ने आरोपी सुरेश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
