मुंगेली / इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को सामाजिक एकता, समरसता एवं सद्भाव बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. मन्नाराम पटेल जी ने अपने संबोधन में अंबेडकर जी के जीवन, उनके संघर्ष एवं समाज सुधार में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अधिकारी श्री गोचंद पटेल जी ने की। इस दौरान स्वयंसेवकों में राहुल मल्लाह, आकाश, करीना, हेमलता, मनीषा, प्रीति, भूपेंद्र, केशव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पूर्व में लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई तथा पौधों को नियमित रूप से पानी देने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
