मुंगेली | भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गरिमामय अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश आह्वान पर मुंगेली नगर मंडल में ‘बूथ चलो अभियान’ एवं ‘गांव चलो-घर चलो अभियान’ की उत्साहपूर्वक शुरुआत की गई। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त बनाना और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।
लाइब्रेरी पहुँचकर छात्रों से किया संवाद
अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर की ज्ञान वाटिका लाइब्रेरी एवं सिटी लाइब्रेरी पहुँचकर छात्रों और युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने युवाओं के साथ सार्थक चर्चा की और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। युवाओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा:
“सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही भाजपा की असली ताकत है और इसी के माध्यम से ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।”कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थानों पर निम्नलिखित प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी:
प्रधानमंत्री आवास योजना,नल-जल योजना,महतारी वंदन योजना,धान खरीदी किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने कहा —
“युवाओं की शक्ति ही विकसित भारत का आधार है, और हम हर बूथ को इतना मजबूत बनाएंगे कि सरकारी योजनाओं की पहुँच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके।”
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वासुदेव देवांगन ने कहा —
“हमारा संकल्प हर घर तक संपर्क साधना है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों से मुंगेली नगर का प्रत्येक नागरिक सशक्त और जागरूक बन सके।”
इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान राजेश्वर सिंह टंडन, राजीव सिंह, नगर अध्यक्ष वासुदेव देवांगन, राजहंस तंबोली, संदीप ठाकुर, हरीश यादव, दीपक सोनकर, आदर्श जायसवाल, घनश्याम यादव, रवि साहू, प्रिंस देवांगन, कौशल साहू, आदर्श गुप्ता, श्याम सोनी, नवीन बैश सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
