मुंगेली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर के चेतना वरिष्ठ महिला संघ द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रगति में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया गया और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी व व्यवसायी श्रीकांत गोवर्धन की माताजी, 95 वर्षीय श्रीमती वंदना गोवर्धन का सम्मान रहा।

संघ की अध्यक्ष उमा शर्मा ने उनका अभिनंदन किया, वहीं सचिव मंजू सोलंकी ने उन्हें शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर आशीर्वाद लिया। वृद्धवस्था के इस पड़ाव पर भी उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला का सम्मान कोषाध्यक्ष प्रमिला चौरसिया ने किया। इसके साथ ही पार्षद संगीता साहू और संघ की संरक्षक श्रीमती उर्मिला सोनी व सरिता वाजपेयी को भी उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुति और संचालन
कार्यक्रम का शुभारंभ अनिता गुप्ता द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ, जिसने अतिथियों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्मी सोनी द्वारा किया गया।
भविष्य का संकल्प
समारोह के अंत में चेतना महिला संघ की सदस्यों ने एकजुट होकर महिलाओं के उत्थान और उनके हितों की रक्षा के लिए सतत कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि संघ का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और समाज में उन्हें उचित स्थान दिलाना है।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
