मुंगेली। संस्कारधानी मुंगेली में कल, 29 मार्च को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भव्य ‘सामूहिक उपनयन संस्कार’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज के 23 बटुकों ने यज्ञोपवीत धारण कर अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की। इस गरिमामयी कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक परंपराओं को जीवित रखा, बल्कि सामाजिक एकजुटता का भी अनूठा उदाहरण पेश किया।

इस सामूहिक आयोजन में विधि-विधान के साथ जनेऊ धारण करने वाले बटुकों में अनमोल पांडेय, रुद्राक्ष तिवारी, अथर्व पांडेय, ऋषभ पांडेय, वैभव वाजपेयी, निखिल दुबे, खूबचंद दीक्षित, राघव व्यास, आयुष्मान तिवारी, सौरभ मिश्रा, शुभम मिश्रा, प्रांजल मिश्रा, शिवांश उपाध्याय, श्लोक तिवारी, अनाद मिश्रा, नागेश्वर शर्मा, शुभम शर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, श्रीनिवास तिवारी, मानस शर्मा, प्रणव मिश्रा, रविश मिश्रा और यूपेश मिश्रा शामिल रहे। सभी बटुकों ने गुरु दीक्षा ग्रहण कर सनातन धर्म के इस महत्वपूर्ण संस्कार को आत्मसात किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंगेली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने संस्कार ग्रहण करने वाले सभी बालकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज द्वारा किए गए इस सामूहिक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि उपनयन संस्कार व्यक्ति को अनुशासन और ज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में आयोजन समिति की अध्यक्ष निधि पौराणिक के नेतृत्व में पूरी टीम का समर्पण सराहनीय रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्थाओं में ऋतु तिवारी, मंजु शर्मा, कल्पना मिश्रा, रस्मी तिवारी, निशु मिश्रा, मनोज मिश्रा, ब्रह्मदत त्रिपाठी, छत्रपाल उपाध्याय, शशांक चौबे, राहुल पाठक, आयुष शुक्ला, अरविंद पांडे, मनोज तिवारी, संजय तिवारी और दिनेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। इन सदस्यों की सक्रियता से भोजन, पूजन और अतिथियों के सत्कार की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
