मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर वैभव ताम्रकार की नियुक्ति के बाद शुभचिंतको में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उनके मित्रों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके निवास पहुंचकर भव्य तरीके से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने फूल-मालाओं से उनका आत्मीय स्वागत किया और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। बधाई देने पहुंचे लोगों में युवाओं का विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने वैभव ताम्रकार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे संगठन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

इस दौरान वैभव ताम्रकार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है, जिसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आम जनता की आवाज को बुलंद करने का काम किया है और वे भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वे शहर के विकास, युवाओं की भागीदारी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।
वैभव ताम्रकार ने इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और विश्वास के चलते ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिसे वे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
