मुंगेली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर इस वर्ष युवा सोनार समाज, मुंगेली द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री राम मंदिर (सोनार पारा) में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा।

महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण
कार्यक्रम का शुभारंभ सोनार पारा स्थित श्री राम मंदिर में भगवान श्री राम की महाआरती के साथ होगा। भक्तिमय वातावरण में आरती के पश्चात समाज के द्वारा विशाल महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें सभी श्रद्धालु सादर आमंत्रित हैं।

जीवंत झांकी और भव्य शोभायात्रा
दोपहर में युवा सोनार समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम की जीवंत झांकी होगी। यह यात्रा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गुज़रेगी, जहाँ जगह-जगह श्रद्धालु भगवान का स्वागत करेंगे। शोभायात्रा का समापन पुनः श्री राम मंदिर, मुंगेली में होगा।
रात्रि में सुंदरकांड का पाठ
शोभायात्रा की पूर्णता के पश्चात, भक्ति की बयार रात में भी जारी रहेगी। रात्रि 8:00 बजे से मंदिर परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया जाएगा। समाज के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाएं।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
