मुंगेली— दिनांक 02 अप्रैल 2026 को नगर पालिका अंतर्गत एंड्रूज वार्ड में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए पंजीयन शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जय राम साहू के घर के पास सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक संचालित हुआ।
शिविर में कुल 75 हितग्राहियों ने भाग लिया, जिनमें से 35 श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाकर उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
वार्ड पार्षद रोशन सोनी की इस जनहितकारी पहल की वार्डवासियों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में भी ऐसे ही कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर तक प्रत्येक नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना ही उनका प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना एक जिम्मेदार एवं कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि का पहला कर्तव्य होता है।
यह शिविर श्रमिकों को जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सफल प्रयास साबित हुआ।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
