जिला उपाध्यक्ष ने दीपावली पर आम लोगों को राहत देने की मांग
दीपावली के त्योहार के बीच बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है जिला उपाध्यक्ष संजय यादव ने आरोप लगाया कि महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार को लोगों की समस्याओं की चिंता नहीं है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई भाजपा नेता स्मृति ईरानी से शक्कर के मौजूदा भाव की जानकारी लेने की बात कही।
उन्होंने ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद आम लोगों की परेशानियों को
नजर अंदाज कर दिया जाता है। उनका आरोप है कि सर कार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। त्योहार के समय घरेलू बजट बिगड़ने से आम परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता को महंगाई से राहत देना सरकार की जिम्मेदारी है।
सरकार को जरूरी वस्तुओं के दाम नियंत्रित करने और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं की अनदेखी का जवाब लोग आगामी चुनाव में दे सकते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
