मुंगेली / पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर जनजागरण का प्रतीक बन चुका स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी का अभियान “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” आज अपने दसवें वर्ष के आठवें चरण में पहुँचा।
संस्था द्वारा आज पुलिस लाइन नहर रोड पर नीम, कदम, बादाम, गुलमोहर और मौलश्री जैसे छायादार व उपयोगी 30 पौधों का रोपण कर हरियाली को नया जीवन दिया गया। पौधों की सुरक्षा हेतु बांस भी लगाए गए ताकि ये पौधे न केवल धरती को हरियाली दें बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और जीवन का आधार बनें।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य सुनील वाधवानी और देवेंद्र सिंह ने कहा कि आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती प्रकृति और मानव जीवन के बीच बिगड़ता हुआ संतुलन है। जनसंख्या वृद्धि और संसाधनों के अत्यधिक दोहन ने आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएँ खड़ी कर दी हैं। ऐसे में पेड़-पौधों का संरक्षण ही मानवता के अस्तित्व की गारंटी है। इसी उद्देश्य को लेकर हमारी संस्था ने यह अभियान आरंभ किया था, जो आज एक जनांदोलन का रूप ले चुका है।
संस्था के कोषाध्यक्ष एवं आठवें चरण के अभियान प्रभारी धनराज परिहार एवं सह प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि मौसम चक्र में तेजी से आ रहे बदलावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाए। वृक्ष केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि संतुलित पर्यावरण के सशक्त प्रहरी भी हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सहसयोंजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, दिनेश गोयल, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, श्रेणिक पारेख, मुकेश पांडेय, आशीष सोनी, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, संदीप सिंह, वासु पांडेय, रवि साहू, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकान्त सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, दिलबाग सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित नगर के पर्यावरण प्रेमी अरविंद रूपवानी, प्रियांक गुप्ता, सागर वैष्णव, प्रद्युम्न सिंह, धनेश्वर साहू, जयकुमार मार्को उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
