मुंगेली:छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव (जलेश्वर) के नेतृत्व में कांग्रेस भवन मुंगेली में महान स्वतंत्रता सेनानी, मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल एवं देश के दिग्गज नेता व अमर शहीद विद्या चरण शुक्ल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नंदन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधुनिक मध्य प्रदेश के निर्माता और प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रविशंकर शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1877 को मध्य प्रदेश के सागर नगर की रहली तहसील के गुड़ा ग्राम में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित जगन्नाथ प्रसाद शुक्ल और माता का नाम तुलसी देवी था। उन्होंने देश की स्वतंत्रता और छत्तीसगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अमूल्य योगदान दिया।
वहीं, उनके सुपुत्र एवं देश के ओजस्वी जननेता शहीद विद्या चरण शुक्ल का जन्म 2 अगस्त 1929 को रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ था। उनके पिता पंडित रविशंकर शुक्ल एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। विद्या चरण शुक्ल ने अपने राजनीतिक जीवन में देश की सेवा करते हुए कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थितजन:
इस जयंती समारोह के दौरान मुख्य रूप से सेवादल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप बंजारा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव, आरिफ खोखर, नौशाद खान, इंद्रजीत कुर्रे, बलराम यादव, भूपेंद्र देवांगन, भुवन यादव, कमल जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
