मुंगेली -फ़ास्टरपुर / मुंगेली जिले के ग्राम पंचायत सिल्ली के आश्रित गांव नवागांव कैथ में पंजाब के एक उद्योगपति की कंपनी आर एस एल डी बायोफ़्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 600 K L D का डिस्टलरी (शराब फैक्ट्री ) ,इथेनॉल फैक्ट्री साथ में सुगर फैक्ट्री तथा पावरप्लांट लगाये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा मुंगेली जिले के संगठन प्रभारी रहे अर्जुन तिवारी ने प्रस्तावित फैक्ट्री से प्रभावित 15 गांव के जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनैतिक दल के लोगों की बैठक ग्राम सिल्ली में बुलाये थे जिसमे त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों,कांग्रेस -भाजपा ,बसपा तथा गोंगपा के बड़े नेता शामिल हुए ।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने लगने वाले डिस्टलरी तथा इथेनॉल फैक्ट्री का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया ।


बैठक में ये भी तय हुआ कि सभी राजनैतिक दल के लोग अपने अपने दल के बड़े नेताओं से मिलकर इस प्लांट का विरोध करने के लिए कहेंगे साथ ही ये तय हुआ कि सर्वदलीय व सर्व समाजिक संगठन के प्रतिनिधि मिलकर प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा राज्यमंत्री भारत शासन तोख़न साहू उपमुख्यमंत्री अरुण साव और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी से मिलने रायपुर जाएंगे ।

बैठक में ये भी तय हुआ कि चूँकि आर एस एल डी बायोफ़्यूल्स प्राइवेट लि.कंपनी के प्रबंधन ने जिला प्रशासन व पर्यावरण विभाग से मिलकर नियम प्रक्रिया को बलाये ताक पर रखकर E I A में वास्तविक जानकारी को छिपाकर जनसुनवाई कराये तथा भारत शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त कर लिया गया है ।इसके वास्तविक तथ्यों को एकत्रित कर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में प्रस्तुत किया जाएगा । साथ ही ये भी तय किया गया कि समस्त तथ्यों को एकत्रित करके नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में मामला दायर किया जायेगा ।
ग्राम पंचायत सिल्ली के आसपास के पंद्रह से बीस गांवो में पेयजल की समस्या बनी रहती है ऐसे में यदि भूजल दोहन की अनुमति इस कंपनी को दिया गया तो समूचा फ़ास्टरपुर -श्वेतगंगा क्षेत्र बंजर हो जाएगा इसलिये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत शासन के केंद्रीय जल आयोग से मिलने नई दिल्ली भी जायेगा ।
अंत में इस निर्णय के साथ बैठक समाप्त हुआ कि अगली बैठक 31 जुलाई को ग्राम पंचायत नागोपहरी में होगा जिसमे सभी लोगों की उपस्थिति अपेक्षित है ।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
