
मुंगेली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एंड्रुज वार्ड क्रमांक 19 में युवा पार्षद रोशन सोनी द्वारा अपने साथियों एवं वार्डवासियों के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अगर नदी के किनारे पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
युवा पार्षद रोशन सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ों की लगातार कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है तथा ऑक्सीजन की कमी भी महसूस की जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास जहां भी उचित स्थान मिले वहां कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।
उन्होंने वार्डवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर श्याम साहू LIC अधिकारी,बिहारी साहू, राजू साहू, रामकुमार साहू,राकेश सोनकर, अजय साहू एवं अंकित जायसवाल सहित वार्ड के वरिष्ठजन एवं सहयोगी साथी उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
