मुंगेली / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन। केंद्र में बैठी कुंभकरणी सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आज देश की आम जनता की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल की बेलगाम बढ़ती कीमतों ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है, रसोई से लेकर रोज़गार तक हर क्षेत्र महंगाई की मार से कराह रहा है।
आज इस प्रचंड गर्मी और चिलचिलाती धूप में भी आम नागरिकों का आक्रोश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश सड़कों पर स्पष्ट दिखाई दिया। जनहित की आवाज़ बुलंद करते हुए कांग्रेसजन जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ संघर्षरत हैं।

यह केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि उन करोड़ों परिवारों की पीड़ा की पुकार है, जो हर दिन बढ़ती कीमतों के बोझ तले दबते जा रहे हैं। जब सत्ता के सिंहासन पर बैठी सरकार जनता की पुकार सुनने में असमर्थ हो जाए, तब लोकतंत्र की सड़कों पर जनआंदोलन ही जवाब बनता है।

कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है
जनता पर पड़ रहे महंगाई के इस असहनीय प्रहार के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा,जब तक आम आदमी को राहत और न्याय नहीं मिल जाता।
महंगाई हटाओ, जनता बचाओ!
जनविरोधी नीतियों का अंत हो!
कांग्रेस का संघर्ष,जनता के हक़ के लिए निरंतर जारी रहेगा! कार्यक्रम में स्थानीय दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की उमड़ी भारी भीड़ जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव आत्मा सिंह क्षत्रिय, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पार्षद अरविंद वैष्णव, पूर्व अध्यक्ष लोकराम साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत और मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव सहित महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, अंजू मसीह, जय सोनी, आरिफ खोखर, जग्गू ठाकुर, आनंद सोनी, संजय चंदेल, जलेश यादव, सूरज मंगलानी, इंद्रजीत कुर्रे, नीरज यादव, रवि कोसले, राजा माणिक, राम तलरेजा, महितोष बंजारा, आयुष सिंह श्रीनेत, मनीराम साहू, देव साहू, मोहम्मद हारुन, टेकराम सोनवानी, भूपेंद्र देवांगन, राजेंद्र यादव, वार्षिक बंजारा, विकास खांडे, अजय यादव, कमल जांगड़े और भारी संख्या में अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि इस कमरतोड़ महंगाई पर जल्द ही नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पार्टी इस आंदोलन को और अधिक व्यापक व उग्र रूप देगी, साथ ही उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वे इस महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।कमल जांगड़े

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
