मुंगेली: लंबे समय के प्रतीक्षित इंतजार के पश्चात आज वीरता, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक, क्षत्रिय कुलभूषण वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा का मुंगेली जिले के मुख्य चौराहा ‘महाराणा प्रताप चौक’ में गौरवपूर्ण आगमन हुआ, जो समस्त नगरवासियों के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह ऐतिहासिक अवसर केवल क्षत्रिय समाज तक सीमित नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के लिए गौरव का क्षण है, जो हमें अपने स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
इस गरिमामयी पल के साक्षी बनने हेतु नगर विधायक पुन्नूलाल मोहले, श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संजीत बनर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिलीप बंजारा, मुंगेली शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पूर्व पार्षद संजय जयसवाल, शंकर सिंह परिहार, सनत सिंह,शिव प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह, होरी सिंह ठाकुर, उमाकांत सिंह, गोकलेश सिंह, रणजीत सिंह बघेल, रामपाल सिंह बघेल, शिवम् सिंह, भवानी सिंह, ऋतुराज सिंह, प्रदीप सिंह, राघवेंद्र (बब्बू) सिंह, रविराज सिंह, सत्तू सिंह, संदीप सिंह, विपिन सिंह एवं समाज के वरिष्ठ, युवा व प्रमुख जन और विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सामाजिक व राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की इस भारी मौजूदगी ने वीर शिरोमणि के स्वागत के इस पल को और भी ऐतिहासिक, सर्वमान्य और गौरवपूर्ण बना दिया। 👏👏

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
