मुंगेली। रामनवमी के पावन अवसर पर मुंगेली की गलियाँ ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठीं। भक्ति और उत्साह के इस संगम के बीच सोनार समाज के साथ मिलकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने शोभा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।

नगर भ्रमण पर निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की शोभा यात्रा जब अपने पड़ाव पर पहुँची, तब दीपक गुप्ता और उनके सहयोगियों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह श्रद्धा और सद्भाव के रंग में रंगा नजर आया।

एकजुटता की दिखी मिसाल
इस स्वागत कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक और प्रमुख चेहरे एक साथ नजर आए। स्वागत करने वालों में विशेष रूप से दिलीप बंजारे ( अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल मुंगेली ),आरिफ खोखर,जलेश यादव, दिलीप सोनी, लक्ष्मी नारायण, वैभव ताम्रकार, जित्तू श्रीवास्तव, नीरज यादव, ललिता सोनी, आलोक गुप्ता, अजीत गुप्ता, सागर सोनी, लल्लू खान, गोलू श्रीवास, विशाल सोनी,दीपक देवांगन शामिल रहे।
दीपक गुप्ता ने इस अवसर पर शहरवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्श ही हमें समाज को एक सूत्र में पिरोने की प्रेरणा देते हैं। स्वागत सत्कार का यह सिलसिला यात्रा के समापन तक उत्साहपूर्वक जारी रहा।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
