मुंगेली। शहर के पड़ाव चौक से लोरमी की ओर जाने वाले रास्ते पर गाड़ियों के भारी दबाव और संकीर्ण मार्ग के कारण आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि इस छोटे से मार्ग को पार करने में ही लोगों का लंबा वक्त बर्बाद हो रहा है।
रेंगती गाड़ियां और संकरी सड़क
पड़ाव चौक से लोरमी जाने वाला यह रास्ता बेहद सकरा है, जबकि इस पर चलने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। तस्वीरों में साफ़ नजर आ रहा है कि भारी ट्रक, बसें, ट्रैक्टर और लोडिंग गाड़ियां एक साथ इस संकरी सड़क पर फंस जाती हैं। सड़क के दोनों ओर जगह कम होने के कारण वाहन आपस में उलझ जाते हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित होती है।

10 से 15 मिनट की देरी
राहगीरों का कहना है कि एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में अब 10से 15 मिनट का समय लग रहा है। जो सफर मिनटों में तय होना चाहिए, वहां भारी वाहनों की कतारों के बीच फंसकर घंटों जैसा एहसास होता है। शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब बाजार की भीड़ और गाड़ियों का जमावड़ा एक साथ बढ़ जाता है।



बड़ी गाड़ियां बनीं बाधा
इस सकरी सड़क पर बड़े ट्रकों और बसों के एक साथ आ जाने से रास्ता पूरी तरह रुक जाता है। दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को इन भारी वाहनों के बीच से निकलने में जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
प्रशासन से गुहार
शहरवासियों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
