मुंगेली। जिले के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आज विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर के लिए रवाना हुए। यह रवानगी अशोक चंद्राकर एवं संजित बनर्जी के नेतृत्व में हुई, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
रवाना होने से पहले सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को विधानसभा तक पहुंचाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं।
इस दौरान अरविंद वैष्णव, वरिष्ठ पार्षद संजय जायसवाल, एजाज खोखर, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, सागर सोलंकी, संजय चंदेल, श्रीनिवास सिंह एवं रमेश राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
