भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत की अगुवाई में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम
मुंगेली। देश के सर्वप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा सहकारी सोसाइटी कोदवा में “आशीर्वाद का दीप” प्रज्वलन कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हुआ। यह पूरा आयोजन संगठन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किसान मोर्चा की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

17 सितंबर की शाम 7:00 बजे आयोजित इस दीपदान कार्यक्रम में कोदवा सोसाइटी परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी किसान भाइयों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र सेवा के संकल्पों की सिद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान पूरे परिसर में 100 मिट्टी के दीपक प्रज्वलित कर भक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
प्रमुख जन-प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा जिला आईटी सेल प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत, संस्था प्रबंधक भरत सिंह राजपूत, प्राधिकृत अध्यक्ष दानी सिंह राजपूत, जनपद सदस्य प्रतिनिधि कन्हैया जायसवाल, भाजपा ग्रामीण महामंत्री चंद्रहास गोस्वामी, मेला राम साहू, नंदकिशोर जायसवाल, नारायण सिंह, मूलचंद, नान्हें सिंह राजपूत (ऑपरेटर), चोवा राम साहू, दौवा, श्रवण निषाद, सोनसाय ध्रुव, बहोरिक साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान बंधु एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
