मुंगेली/डॉ सोमनाथ यादव के मुंगेली प्रवास के दौरान यादव समाज प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट मुलाकात की तथा सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन एवं पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ को प्रदेश में नवीन दायित्व कला, शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं पर्यटन प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
चर्चा परिचर्चा के दौरान डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि सामाजिक धरोहर समाज से जुड़ी लोक कला का संरक्षण और संवर्धन अति आवश्यक है तथा जिस भी लोक विधा से जो कलाकार जुड़े हैं उन्हें मंच प्रदान करना, उनको संबल देना और कला का विशेष सम्मान अति आवश्यक है। ताकि संस्कृति और धरोहर सुरक्षित रह सके और आने वाली पीढ़ियां इसको आत्मसात करते हुए अपने गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और लोक कला का संवहन कर अपने आप में गर्व महसूस कर सके।

साथ ही आने वाले भविष्य के लिए यादव समाज संगठन को और अधिक सशक्त, मजबूत बनाने पर तथा दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र अंचल से जुड़े हुए यादवों को संगठन के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए विशेष कार्य योजना पर बात हुई। प्रवास पर आए हुए अन्य अतिथियों में रामशरण यादव पूर्व महापौर नगर निगम बिलासपुर तथा राकेश यादव पदाधिकारी यादव समाज बिलासपुर का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया। रामशरण यादव बिलासपुर के द्वारा संगठनात्मक मजबूती पर जोर देने कहा गया जिस पर संजय यादव उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुंगेली एवं उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति के द्वारा बताया गया कि किस प्रकार मुंगेली जिले में युवा यादव को एकत्रित करते हुए उन्हें संगठन में जोड़ने के साथ ही रोजगार और अन्य विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सामाजिक हित के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसे अभी और विस्तार दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संतोष कुमार यादव प्रदेश सचिव बांस गीत गाथा अकादमी छत्तीसगढ़, धनीराम यादव अध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, नरेश राम यादव जिला अध्यक्ष सर्व यादव समाज मुंगेली, संजय यादव उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति, सूरज यादव पार्षद नगर पालिका परिषद मुंगेली एवं संयोजक श्री राधा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी मटका फोड़ आयोजन समिति मुंगेली, सुरेंद्र लल्ला यादव अध्यक्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी मटका फोड़ आयोजन समिति मुंगेली के साथ ही घनश्याम यादव दशरंगपुर एवं रामजी यादव पदाधिकारी पांच राज यादव महासमिति प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
