मुंगेली / सावन माह के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण परिषद् के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा के कुशल नेतृत्व में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को श्री राम मंदिर प्रांगण में भगवान शिव के भव्य महारुद्राभिषेक और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा और पूरा मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री मनोज मिश्रा जी के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ, जहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और विभिन्न पूजन सामग्रियों से अर्पित किया। इस अनुष्ठान के दौरान मुख्य रूप से 35 लीटर दूध से भव्य रुद्राभिषेक संपन्न किया गया, वहीं दूसरी ओर अवधेश पाठक द्वारा भी 11 लीटर दूध से अभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए श्रीमती कल्पना मिश्रा और श्रीमती रश्मि तिवारी ने कहा कि इस तरह के पावन आयोजन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और समाज में आध्यात्मिक चेतना को और अधिक मजबूत व जीवंत बनाते हैं।

महारुद्राभिषेक और हवन की पूर्णता के पश्चात 6 पार्थिव शिवलिंगों को बाजे-गाजे के साथ श्रद्धापूर्वक विसर्जित किया गया और अंत में सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन पर सर्व ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुला शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस विराट आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र दुबे, स्वतंत्र मिश्रा, मनोज तिवारी, छत्रपाल उपाध्याय, वतन शर्मा, परमानंद शर्मा और राहुल पांडे जैसे गणमान्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके साथ ही, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति मुंगेली की जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी पाठक सहित प्रतिमा पांडे, अनिता पांडे, संगीता दुबे, निशू मिश्रा, अनिता तिवारी, नीलिमा तिवारी, प्रीति शर्मा, पूनम चौबे, आकांक्षा पांडे, मंजु शर्मा, मंदाकिनी पांडे, चंद्रकांता तिवारी, शकुन पांडे, शैल दीवान, शोभा किरण शुक्ला, रूपरेखा शर्मा, रमा मिश्रा, इंदु मिश्रा, अंशु मिश्रा, प्रेमा वाजपेई, शिरोमणि तिवारी, अनिता शुक्ला, संध्या उपाध्याय, ज्योति शर्मा, बेबी उपाध्याय, किरण तिवारी, इन्द्रानी तिवारी, यामिनी मिश्रा, राधा तिवारी, प्रभा चतुर्वेदी, निधि बाजपेई, विमला दीक्षित, सरस्वती शर्मा, प्रिंशी दुबे, आकांक्षा रम्भा तिवारी, रीता उपाध्याय, माधुरी शुक्ला और चन्दा तिवारी समेत समाज की तमाम महिलाओं और श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस ऐतिहासिक अनुष्ठान को पूर्णता प्रदान की।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
