मुंगेली / नगर के जवारा छठ घाट स्थित पावन वट वृक्ष परिसर में वट सावित्री पर्व के अवसर पर पार्षद रोशन सोनी द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। जिस स्थान पर हर वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं वट सावित्री का पूजन करती हैं, वहां पूजा से पूर्व साफ-सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया।
पार्षद रोशन सोनी ने स्वयं उपस्थित रहकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आसपास फैली गंदगी को हटवाकर श्रद्धालु महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की। उनके इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र की महिलाओं एवं माता-बहनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

पूजन के लिए पहुंची महिलाओं ने पार्षद रोशन सोनी के इस जनसेवा भाव की प्रशंसा करते हुए उन्हें विशेष रूप से आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता एवं जनसुविधाओं को लेकर पार्षद रोशन सोनी लगातार सक्रिय रहते हैं और जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सेवा कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
