मुंगेली / हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आज संपूर्ण नगर श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस विशेष अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर पहुँचकर प्रभु के चरणों में माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ था, जहाँ अध्यक्ष ने आम नागरिकों के साथ कतारबद्ध होकर दर्शन किए और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।


पूजा के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए रोहित शुक्ला ने समस्त क्षेत्रवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि संकटमोचन हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण और अटूट शक्ति की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष ने विशेष रूप से नगर की सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने प्रभु से कामना की कि नगर का प्रत्येक परिवार स्वस्थ रहे, खुशहाल रहे और हमारा शहर स्वच्छता व प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर पर्व की खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा, “हनुमान जी शक्ति और भक्ति के अनुपम संगम हैं। आज के पावन दिन मैंने प्रभु से यही प्रार्थना की है कि हमारे नगर पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे और हम सभी को मिलकर नगर के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने की शक्ति प्रदान हो।”

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
