मुंगेली / हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में हिन्दू संगठनों द्वारा एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और पारंपरिक वैभव से सजी यह शोभायात्रा रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौराहों से होती हुई खेल परिषद मैदान में संपन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिछाए पलक-पावड़े
शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान पुल पारा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प गुच्छों की वर्षा की। भीषण गर्मी को देखते हुए कांग्रेस द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल और बिस्कुट की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।
प्रमुख नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, और पूर्व शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान नेताओं ने फूल-मालाओं से यात्रा का अभिनंदन कर सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश दिया।
स्वागत समारोह में दिलीप बंजारा (जिला अध्यक्ष सेवादल), संजय यादव (जिला महामंत्री), दीपक गुप्ता (शहर अध्यक्ष), वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव, उर्मिला यादव, पार्षद सूरज यादव, संजय चंदेल, नीरज यादव, जीतू श्रीवास्तव, श्री ठाकुर, जय सोनी, राजेंद्र यादव, बिल्लू यादव, वैभव ताम्रकार, रमेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण, शिवम जायसवाल, देव साहू और धीरेंद्र जांगड़े सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।
पारंपरिक वेशभूषा और झांकियों ने मोहा मन
शोभायात्रा में मातृशक्ति, युवा और बच्चे पारंपरिक परिधानों में नजर आए। भगवा ध्वज, ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने पूरे शहर को ऊर्जा से भर दिया। देवी-देवताओं की सजीव झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों का तांता लगा रहा।

The News Related To The News Engaged In The Dainik Samvad Chhattisgarh Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
